देश की प्रमुख जांच एजेंसी CBI ने एक नया AI-powered chatbot ‘Abhay’ लॉन्च किया है, जो आम नागरिकों को digital arrest scams और fake CBI notices से बचाने के लिए डिज़ाइन किया गया है। यह launch CBI के digital transformation की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है और इसका मक़सद scam victims की संख्या में कमी लाना है।
Abhay क्या करता है?
Abhay एक notice verification chatbot है। अगर किसी को कथित तौर पर CBI के नाम से कोई notice मिलती है, तो वे Abhay का इस्तेमाल कर के यह verify कर सकते हैं कि notice असली है या fake। Drishti IAS की रिपोर्ट के अनुसार, चatbot user द्वारा दिए गए notice number या details को official CBI database के साथ cross-check करता है और कुछ ही पलों में बता देता है कि document genuine है या नहीं।
Digital Arrest Scams क्या होते हैं?
“Digital arrest” scams में fraudsters खुद को CBI या police officials बताकर victims को धमकाते हैं। वे fake notices, fake warrants और video call के ज़रिए लोगों को डरा कर पैसे ऐंठने की कोशिश करते हैं। पिछले कुछ महीनों में इस तरह के scams में तेज़ी से इज़ाफा हुआ है — और कई senior citizens इनके शिकार बने हैं। Abhay का launch इसी समस्या का technology-driven solution है।
Abhay का इस्तेमाल कैसे करें
- CBI की official website पर जाएं
- Homepage पर मौजूद ‘Abhay’ logo पर क्लिक करें
- OTP-based mobile verification पूरी करें
- प्राप्त notice की scanned copy upload करें या notice number डालें
- System तुरंत बताएगा कि notice authentic है या fraud
Cyber Safety में बड़ा कदम
TelecomLive की रिपोर्ट के अनुसार, “AI chatbot Abhay का मक़सद cyber safety को मज़बूत करना, public awareness बढ़ाना और बढ़ते online frauds के खिलाफ एक technological safeguard देना है।” यह पहली बार है जब किसी बड़ी Indian investigation agency ने AI-powered helpbot को अपनी public-facing services में integrate किया है। आने वाले समय में इस तरह के AI tools अन्य law enforcement agencies भी अपना सकती हैं।
यह भी पढ़ें: AI और मशीन लर्निंग की और खबरें
स्रोत / Source: TelecomLive





